एक पादप जाति की दो किस्मों में पौधों की ऊंचाई पर आनुवांशिक और वातावरणीय ताप के प्रभाव को दर्शाने वाली चार विभिन्न परिस्थितियाँ/उदाहरण निम्न चित्रों में दी गयी हैं। चित्र A, C और D में सतत और असतत रेखाएं क्रमशः दो किस्मों G1 और G2 के लिए पौधों की ऊंचाई के माध्य मानों को दर्शाती हैं। चित्र B में सतत और असतत रेखाएं आच्छादित हैं।
चारों चित्रों की व्याख्या करने वाले चार कथन नीचे दिए गए हैं।
i. पौधे की ऊंचाई प्राथमिक रूप से दोनों किस्मों के जीनप्ररूप से प्रभावित होती है।
ii. पौधे की ऊंचाई में भिन्नता केवल तापमान से प्रभावित होती है और जीनप्ररूप का कोई प्रभाव नहीं होता है।
iii. जीनप्ररूप और तापमान का पौधे की ऊंचाई पर सामूहिक रूप से योगात्मक प्रभाव होता है।
iv. जीनप्ररूप और वातावरण दोनों का प्रभाव पौधे की ऊंचाई पर होता है, जहां दोनों किस्मों वातावरण के प्रति भिन्न प्रतिक्रिया दर्शाती है।
निम्न विकल्पों में से कौन सा एक चित्रों और उनकी तदनुरूप व्याखाओं का सही मिलान करता है?