नीचे दो कथन दिए गए हैं। पहले को अभिकथन A के रूप में दूसरे को कारण R के रूप में अंकित किया गया हैI
अभिकथन A: चाल ‘u' से गतिमान द्रव्यमान M का कोई पिंड P विरामावस्था में स्थित m द्रव्यमान के किसी अन्य पिंड Q से प्रत्यास्थ सम्मुख संघट्ट करता है। यदि m << M है, तो पिंड 'Q' की संघट्ट के पश्चात अधिकतम चाल '2u' होगी।
कारण R: प्रत्यास्थ संघट्ट में संवेग और गतिज ऊर्जा दोनों संरक्षित रहते हैं।
उपरोक्त कथनों के संदर्भ में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
1
A और R दोनों सही हैं तथा R अभिकथन A की सही व्याख्या है।
2
A और R दोनों सही हैं किंतु R अभिकथन A की सही व्याख्या नहींं है।
3
A सही है किंतु R सही नहीं है।
4
A सही नहीं है किंतु R सही है।