मान लीजिए किसी विद्यालय ने किंडरगार्टन में प्रवेश के लिए निम्नलिखित मानदंड निर्धारित किए हैं। एक बच्चे के बारे में निर्णय लें जिसका विवरण अंत में दिया गया है।
किंडरगार्टन में प्रवेश के लिए मानदंड-
1. बच्चे की आयु 1 अप्रैल, 2022 को 3 से 5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
2. वह रंगों को पहचानने में सक्षम होना चाहिए।
3. उसे वर्णमाला पढ़ने में सक्षम होना चाहिए।
हालाँकि, यदि कोई बच्चा ऊपर बताए गए अन्य सभी मानदंडों को पूरा करता है, सिवाय-
a. मानदंड 1, लेकिन यदि उसकी आयु जुलाई 2022 में 3 वर्ष हो जाएगी, तो उसे प्रधानाध्यापिका के साथ अनौपचारिक बातचीत की अनुमति दी जाएगी।
b. उपरोक्त में से मानदंड 2, लेकिन यदि वह लाल, हरा और पीला रंग पहचान सकता है, उसे प्रतीक्षा सूची में डाल दिया जाएगा।
रिजुल का जन्म 12 अप्रैल 2019 को हुआ था और वह बहुत ही बुद्धिमान बच्चा है। वह रंगों को पहचान सकता है, अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षर और 50 तक की संख्याएँ पढ़ सकता है।