इस प्रश्न में एक कथन के बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। तय करें कि कथन के संबंध में कौन-सा/से तर्क 'सशक्त' हैं और उसके अनुसार सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन: क्या भारत को 2-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू करना चाहिए?
तर्क:
I. नहीं, केवल बहुत कम देशों ने इस आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया है।
II. हाँ, इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए उपयुक्त टीका पहले ही विकसित किया जा चुका है और उन्हें कोविड-19 से बचाने में बहुत प्रभावी पाया गया है।
1
केवल तर्क I सशक्त है।
2
केवल तर्क II सशक्त है।
3
तर्क I और II दोनों सशक्त हैं।
4
न तो तर्क I और न ही तर्क II सशक्त है।