एक प्रश्न दिया गया है, दो कथन I और II से अंकित हैं। पहचानिए कि कौन सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त/आवश्यक है/हैं।
प्रश्न:
पुनित का जन्मदिन सप्ताह के किस दिन पड़ता है?
कथन:
I. अर्जुन को ठीक से याद है कि पुनित का जन्मदिन गुरुवार से पहले लेकिन सोमवार के बाद आता है।
II. भूषण को ठीक से याद है कि पुनित का जन्मदिन मंगलवार के बाद लेकिन शनिवार से पहले आता है।
1
अकेले कथन I या अकेले कथन II में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
2
कथन I में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
कथन II में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
4
कथन I और II दोनों में दी गयी जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।