छ: शिक्षक J, K L, M, N और O हैं। प्रत्येक शिक्षक, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कला में से अलग-अलग विषय पढ़ाता है, जरूरी नहीं है कि इनका क्रम समान हो।प्रत्येक शिक्षक सोमवार से शनिवार तक केवल किसी एक दिन ही पढ़ाता है, जरूरी नहीं कि इसका क्रम समान हो। J, शनिवार को कला पढ़ाता है। L न तो अंग्रेजी और न ही सामाजिक विज्ञान पढ़ाता है, लेकिन वह गुरुवार को पढ़ाता है। बुधवार को K द्वारा गणित पढ़ाया जाता है। O, N से एक दिन पहले विज्ञान पढ़ाता है। सामाजिक विज्ञान को कला से एक दिन पहले पढ़ाया जाता है। N द्वारा किस विषय को पढ़ाया जाता है?
1
कला
2
हिंदी
3
अंग्रेजी
4
विज्ञान