निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिये और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
एक दुकान में आठ बक्सों को दूसरे के ऊपर रखा गया है। सबसे ऊपर के बक्से की संख्या 1 है जबकि सबसे नीचे के बक्से की संख्या 8 है। प्रत्येक बक्सा विभिन्न खाद्य पदार्थों चॉकलेट, चिप्स, सैंडविच, बर्गर, कटलेट, पिज्जा, बिस्कुट और पनीर से भरा है। लेकिन आवश्यक नहीं कि वे इसी क्रम में हों।
चॉकलेट को बक्सा संख्या 5 में रखा गया है। बिस्कुट के बक्से को बक्सा संख्या 2 के नीचे एक सम संख्या वाले बक्से में रखा गया है। बिस्कुट के बक्से और चिप्स के बक्से के बीच दो बक्सा रखा गया है। चिप्स का बक्सा बर्गर के बक्से के ठीक ऊपर है। पनीर का बक्सा पिज़्ज़ा के बक्से के ठीक ऊपर है। पिज्जा को सबसे निचले बक्से में नहीं रखा गया है। सैंडविच का बक्सा बिस्कुट के बक्से के ठीक ऊपर या नीचे नहीं है। कटलेट का बक्सा सैंडविच के बक्से के ठीक ऊपर नहीं है। सैंडविच का बक्सा सबसे निचला है।
पनीर को किस संख्या के बक्से में रखा गया है?