निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गये हैं। आपको दिए गये कथन को सत्य मानना है, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि दिए गए तर्कों में से यदि कोई है तो, कौन-सा तर्क सबल है।
कथन: क्या पदोन्नति के लिए वरिष्ठता एकमात्र मानदंड होनी चाहिए?
तर्क:
I. हां, अन्यथा वरिष्ठ कर्मचारी अपमानित महसूस करेंगे।
II. नहीं, ऐसे कई योग्य युवा हैं जिन्हें इस कदम द्वारा वंचित किया जा सकता है।
1
केवल I सबल है।
2
केवल II सबल है।
3
या तो I या II सबल है।
4
दोनों तर्क सबल हैं।
5
कोई तर्क सबल नहीं है।