निम्नलिखित दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A और दूसरे को कारण R कहा गया है।
अभिकथन A: मिट्टी के खनिजों के हजारों वर्षों के अत्यधिक अपक्षय के परिणामस्वरूप प्राकृतिक अम्लीय मिट्टी उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक पाई जाती है।
कारण R: वर्ष भर उच्च तापमान और उच्च वर्षा प्राथमिक चट्टान बनाने वाले खनिजों से सभी मूल धनायनों को निक्षालित कर देती है।
उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
1
A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
2
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
3
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
4
A सही नहीं है लेकिन R सही है।