Comprehension Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

किसी उच्च डिग्री शोध से यह अपेक्षा की जाती है कि साहित्य समीक्षा में कोई महत्त्वपूर्ण कार्य छोड़ा न गया हो। पूर्व स्नातक (अंडरग्रेजुएट) शोध से यह अपेक्षित होगा कि सभी सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण शोधों पर चर्चा कर रहे हों। साहित्य समीक्षा उन सभी महत्त्वपूर्ण उपलब्ध साहित्यों की समीक्षात्मक चर्चा हैं जो किसी विषय को समझने में सहायक होते हैं। साहित्य की समीक्षा वह लिखित प्रलेख है जो तर्कपूर्ण तरीके से विषय को प्रस्तुत करता है। साहित्य समीक्षा प्रक्रिया में छः चरण होते हैं: विषय का चयन, विषय संबंधी सूचना की खोज, तर्क वितर्क का विकास, साहित्यिक सर्वेक्षण, आलोचना तथा समीक्षा लेखन। साहित्य समीक्षा प्रक्रिया में चार पृथक कौशल की आवश्यकता होती हैं, यथा उपयुक्त स्रोतों को ढूंढने तथा साहित्य को स्कैन करने मैन्युअल तथा ऑनलाइन विधियों के उपयोग करने के काम को दक्षतापूर्वक करने की क्षमता तथा उपयोगी आलेखों, अध्यायों तथा पुस्तकों के एक सेट की पहचान करने तथा उन्हें प्राप्त करने की क्षमता; अनेक मानदण्डों, जिनमें स्वयं स्रोत, लेखक तथा विषय भी शामिल हैं, के आधार पर किसी स्रोत की आलोचना करने की क्षमता; उक्त साहित्य की अन्तर्वस्तु को व्यवस्थित रूप से जांचने तथा उनका विश्लेषण करने की क्षमता; और शोध में पायी गई विभिन्न अवधारणाओं तथा साक्ष्यों को सुसंबद्ध तर्कमूलक गद्य रचना में संश्लेषित करना, जिससे उस क्षेत्र में शोध में सन्दर्भ तथा पृष्ठभूमि की जानकारी प्राप्त हो सके। 

साहित्य समीक्षा प्रक्रिया का तीसरा चरण किस पर बल देता है?

1
तर्क संगत प्रस्तुती
2
लेखन
3
शीर्षक का चयन
4
आलोचना

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation