Comprehension Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िये और संबंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

राजनीतिक सिद्धांत न्याय, शक्ति एवं लोकतंत्र जैसे राजनीतिक विचारों एवं मूल्यों का अध्ययन है जिसका प्रयोग हम राजनीतिक प्रथाओं और संस्थानों का वर्णन करने, समझने एवं मूल्यांकन करने हेतु करते हैं। राजनीतिक विज्ञान के क्षेत्र में राजनीतिक सिद्धांत का अग्रणी स्थान है इसका विकास मनुष्य के उत्तम जीवन की तलाश के साथ गहन रूप से जुड़ा हुआ है। राजनीतिक सिद्धांत सामूहिक जीवन की स्थितियों से संबंधित है। यह एक तरफ सामाजिक सम्बंधों के निर्देशन हेतु नियम की एक व्यवस्था प्रदान करता है और दूसरी ओर सरकार के विकास, प्रकृति, आवश्यकता और उद्देश्य का अध्ययन करता है। यह उन्हें मानवीय धारणा और प्रवृत्ति से जोड़ने का प्रयास करता है; इस प्रकार यह मनुष्य की राजनीतिक चिंताओं को विश्लेषित करने एवं इन समस्याओं के निराकरण हेतु एक तंत्र के विकास की रूपरेखा निर्मित करने का प्रयास करता है। यह ध्यान रखना चाहिए कि अधिकांश सिद्धांत संकट के समय सामने आये जिसमें उन्होंने समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया, हालांकि तत्काल समस्याओं के निराकरण की तलाश में वे चिरस्थायी मुद्दों से भी जुड़े हुए हैं। वे सीमित अथवा संदर्भ से बाध्य नहीं हैं। इसके अलावा उनका ध्यान अक्सर व्यापक पैमाने पर दुनिया को आवृत्त करने के लिए होता है। राजनीतिक सिद्धांत एक वैचारिक ढाँचे की रूपरेखा तैयार करता है जिसके द्वारा ज्ञान का संश्लेषण होता है। विभिन्न सिद्धांतों का संकल्पनाओं के साथ भिन्न प्रकार का संबंध है। जैसे वे जिस प्रकार की समस्या को अधिक गंभीर मानते हैं, परिणामस्वरूप उसके समाधान निर्धारण में भी अंतर उत्पत्न होता है। इसलिए वे अनुभव जन्य एवं नैतिक दोनों कथनों को समाहित करते हैं। इसे ए. हैकर द्वारा भली-भाँति चित्रित किया गया है, यह 'आवेगहीन और उदासीन है', विज्ञान के रूप में यह किसी निर्णय को पारित करने का प्रयास किये बिना, जिसे अस्पष्ट रूप से या सुस्पष्ट रूप से चित्रित किया जा रहा है, राजनीतिक वास्तविकता का वर्णन करता है। दर्शन के रूप में यह आचरण के नियमों को लागू करता है जो समस्त समाज हेतु अच्छे जीवन को सुरक्षित करेगा न कि केवल 'निश्चित' व्यक्ति या वर्गों के लिए है।

राजनीतिक सिद्धांत का अध्ययन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें राजनीतिक शक्ति की जटिल प्रकृति के परीक्षण की अनुमति प्रदान करता है। राजनीतिक सिद्धांत का अध्ययन करके हम विभिन्न राजनीतिक व्यवस्थाओं के लाभों एवं हानियों की पड़ताल कर सकते हैं।

राजनीतिक सिद्धांत निम्नलिखित से संबंधित होते हैं:

1
केवल नैतिक पदों से
2
केवल वैज्ञानिक पदों से
3
सांस्कृतिक पदों से
4
दार्शनिक एवं अनुभवजन्य पदों से

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation