Comprehension Passage
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़े और इसके नीचे दिए पाँच प्रश्नों का उत्तर दे:
50 विद्यार्थियों वाली नौवी कक्षा में अध्यापक ने क्रमशः भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में विद्यार्थियों की उपलब्धियों के मूल्यांकन हेतु टेस्ट लिए। भौतिक विज्ञान में उपलब्धि-प्राप्तांक हेतु कक्षा के माध्य एवं मानक विचलन क्रमशः 50 और 20 थे, जबकि रसायन विज्ञान में उपलब्धि-प्राप्तांक हेतु कक्षा के माध्य और मानक विचलन क्रमशः 20 और 5 थें । रेखा नामक विद्यार्थी ने भौतिक विज्ञान में 30 अंक और रसायन विज्ञान में 26 अंक प्राप्त किए।
रेशमा नामक अन्य विद्यार्थी ने भौतिक विज्ञान में 56 अंक और रसायन विज्ञान में 22.5 अंक प्राप्त किए । समीर नामक अन्य विद्यार्थी ने भौतिक विज्ञान में 46 अंक और रसायन विज्ञान में 19 अंक प्राप्त किया । प्राप्तांकों का सारांश नीचे दिया गया है:-
| विषय | कक्षा का माध्य | कक्षा का मानक विचलन | रेखा | रेशमा | समीर |
| भौतिक विज्ञान | 50 | 20 | 30 | 56 | 46 |
| रसायन विज्ञान | 20 | 5 | 26 | 22.5 | 19 |
दोनों टेस्टों में सबसे अधिक स्थिर (कनसिंसटेंट) प्राप्तांक किसके थे?
1
रेखा
2
रेशमा
3
समीर
4
रेश्मा और समीर दोनों