नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन A के रूप में और दूसरे को कारण R के रुप में अंकित किया गया है:
अभिकथन A : किसी परीक्षण की विश्वसनीयता गुणांक का मान 0 से +1 तक भिन्न होता है, लेकिन ऋणात्मक नहीं हो सकता है।
कारण R : प्राप्तांक के समूह का स्वयं के साथ या समानान्तर प्राप्तांक समूह के साथ सहसंबंध ऋणात्मक नहीं हो सकता है।
उपरोक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
1
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
2
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
3
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
4
A सही नहीं है लेकिन R सही है।