Comprehension Passage

गद्यांश को सावधानीपूर्वक पढ़े तथा इसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।

कोरोना वायरस कोविड - 19 महामारी हमारे समय का अभूतपूर्व वैश्विक स्वास्थ्य संकट और द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद की सबसे बड़ी चुनौती है। पिछले वर्ष के अंतिम दिनों में एशिया में इसके उद्भव के साथ यह वायरस अंटार्कटिका को छोड़कर प्रत्येक महाद्वीप में फैल चुका है। अब तक दुखःद रूप से 10 लाख लोग अपनी जान गवां चुके हैं और पूरी मानवता को हानि का लगभग असहनीय बोझ उठाना पड़ रहा है। परन्तु यह महामारी स्वास्थ्य संकट से कहीं अधिक है, यह एक अभूतपूर्व सामाजिक - अर्थिक संकट भी है। देश का प्रत्येक व्यक्ति इससे प्रभावित है। इसके विनाशकारी सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव पड़ने वाले हैं जिनके लम्बे समय तक गहरे निशान रहने वाले हैं। संयुक्त राष्ट्र को सामाजिक आर्थिक प्रतिपाप्ति (रिकवरी) में UNDP एक तकनीकी नेतृत्व प्रदान कर रहा है, साथ ही यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को भी देख रहा है तथा यह वैश्विक मानवीय अनुक्रिया नियोजन के कार्य को भी UN रेजीडेंट समन्वयक के नेतृत्व में निष्पत्र कर रहा है। हर दिन लोग अपनी नौकरियां और आय गँवा रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि परिस्थितियां कब सामान्य होंगी। पर्यटन पर निर्भर होते द्वीपीय राष्ट्रों के होटल और समुद्र - तट खाली पड़े हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का अनुमान है कि 400 मिलियन (40 करोड़) लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। विश्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि इस वर्ष धन - प्रेषण (रेमिटेंस) में 110 बिलियन अमेरिकी डालर की कमी आएगी। इसका अभिप्राय है कि 800 मिलियन (80 करोड़) लोग अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे।

निम्न में से किस संस्था ने UN की सामाजिक आर्थिक प्रतिपाप्ति (रिकवरी) योजना को नेतृत्व प्रदान किया है?

1
UNDP
2
UNICEF
3
UN - GHRP
4
UNSC

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation