Comprehension Passage

निम्नाकिंत गद्यांश को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए :

भारत, संगीत, नृत्य, नाटक, लोक-परम्पराओं, गीत, निष्पादन-कला, उपासना-पद्धति, चित्रकला और आलेखन के विश्व के सबसे बड़े भण्डारों में से एक है जिन्हें समेकित रूप से "अमूर्त सांस्कृतिक विरासत" के रूप में जाना जाता है। सभी जगह के लोगों के लिए भारत की सांस्कृतिक विरासत प्रेरणा का स्त्रोत है। भारत की सदियों पुरानी दक्षिण-पूर्व-एशिया के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान, दोनों क्षेत्रों की जनता के पारस्परिक सम्बन्धों को प्रेरित कराती रही है। मेकौंग क्षेत्र के लोगों की जीवन-पद्धति एवं धर्मग्रंथों पर भारतीय विरासत का दृश्य-प्रभाव है। बौद्ध धर्म की विशेषता यथ-विनम्रता, भद्रता, न्याय और दानशीलता के प्रति गहरी आस्था एवं दृढ़ विश्वास है।

उस क्षेत्र की भाषाओँ और संस्कृत में अनेकों समानताएँ हैं। पन्चतन्त्र और जातक कथाएँ अति उत्साह से सुनायी जाती हैं और वे लोक-साहित्य का हिस्सा भी हैं। पूरे दक्षिण-पूर्व-एशिया में रामायण संस्कृति का प्रभाव परिलक्षित है।

भारत और दक्षिण-पूर्व-एशिया के सामान्य संस्कृति-बंध बौद्ध-संस्कृति के अतिरिक्त महान् ग्रन्थ रामायण है। अंकोरवाट मन्दिर में एक बहुत बड़ा रामायण-खंड है जिसपर असुरों और वानरों के युद्ध का चित्रण है। सार्क भारतीय सांस्कृतिक कूटनीति का महत्त्वपूर्ण घटक है जो बहुपक्षवाद एवं वैयक्तिक सम्पर्क का प्रतिनिधित्व करता है। परस्पर सहयोग हेतु ब्रिक्स देशों के संस्कृति मन्त्रियों की बैठकों में मार्गदर्शिका निर्धारण किए जाने के साथ ही साथ इन देशों के लोगों के आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य देशों के मध्य पर्यटन, शिक्षा, विज्ञान, पुरातत्त्व, संगीत, नाटक और योग के क्षेत्रों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी सक्रिय प्रोत्साहन दिया जाता है।

भारत की नरम शक्ति-स्थिति, क्षेत्रों के साथ अलग-अलग है। दक्षिण-पूर्व-एशिया में बौद्ध संस्कृति भारत को उस क्षेत्र से जोड़ती है।

हिन्द महासागरीय देशों में 'मौसम परियोजना' (माॅनसून) लोगों को सामान्य विशेषताओं से जोड़ती है। कई नए सम्पर्क-सूत्र उभरकर सामने आए हैं, यथा क्रिकेट-संधि जो ऑस्ट्रेलिया एवं साउथ अफ्रीका के साथ, क्रिकेट संयोजन प्रदर्शनीयों के द्वारा दर्शाये गये हैं। अंन्तर्विरोधों को समाप्त करता है" का प्रतिनिधित्व करता है। भारत का नरम शक्ति-स्थिति के निर्माण के सैदान्तिक ढाँचे को भारत के नए विचार-डिजिटल इंडिया, व्यापार-संवर्धन और योग-कूटनीति के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ रूप में दर्शाया गया है।

यूनेस्को ने सांस्कृतिक कूटनीति के द्वारा शान्ति-निर्माण पर ध्यान केन्द्रित किया है।महात्मा गाँधी, नेल्शन मण्डेला और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की समाज के विभिन्न स्तरों पर सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व के विश्वव्यापी विचारों की लोकप्रियता विचारणीय है?

भारत एवं दक्षिण-पूर्व-एशिया के मध्य सामान्य-सूत्र-बन्धन है

(A) बौद्धमत 

(B) योग

(C) क्रिकेट 

(D) रामायण 

(E) संस्कृत 

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चयन कीजिए :

1
केवल (A)
2
केवल (A), (B), (C) और (D)
3
केवल (A) और (D)
4
केवल (A), (B) और (E) 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation