निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
गोर्डन चाइल्ड ने शहरी क्रांति पद का प्रयोग लगभग 5500 वर्ष पूर्व प्रथम शहरों के आविर्भाव से चिन्हित समाज में परिवर्तनों के वर्णन के लिए किया था। जिन क्षेत्रों में सर्वप्रथम ये गहरे सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन हुए वे निम्न थे:
- मेसोपोटामिया-दजला और फुरात नदियों की घाटियां
- निम्न नील घाटी
- सिंधु नदी के मैदानी क्षेत्र
बाद में भूमध्य सागरीय क्षेत्र के इर्द - गिर्द, चीन की येलो नदी घाटी, दक्षिण पूर्व एशिया और अमेरिका में शहरी सभ्याताएं विकासित हुई। इस प्रकार पहले शहरों का मुख्यतः उन क्षेत्रों में आविर्भाव हुआ जिन्हें आज एलआईसी (LIC) माना जाता है।
द्रुतगामी परिवर्तनों की इस अवधि के लिए उत्प्रेरक नवपाषाण कालीन क्रांति थी जो लगभग 8,000 ई. पू. हुई। यह तब हुआ जब पशुओं के पालतू बनाए जाने और खाद्यान्न कृषि पर आधारित स्थानवृद्धि कृषि ने स्थिर गति से यायावरी जीवनशैली को प्रतिस्थापित कर दिया। कृषि में प्रगति के साथ सिंचाई प्रविधियाँ विकसित हुईं। इसके बाद अन्य प्रमुख प्रगति थी बैलों से खींचा जाने वाला हल, पहिएवाली गाड़ी,पाल नौका और धातु - विज्ञान । तथापि लगभग 4,000 ई. पू. हुआ लेखनी का आविष्कार संभवतया सर्वाधिक महत्वपूर्ण आविष्कार था क्योंकि इसी के बाद की सहस्त्राब्दी में दजला और फुरात नदियों के बीच के जलोढ़ मैदानी क्षेत्र में कुछ गाँवों के आकार में वृद्धि हुई और प्रकार्य में परिवर्तन हुए जिनके कारण शहर में वर्गीकरण योग्य बने ।
प्रथम शहरों के काफी बाद में व्यापारिक केन्द्र विकसित होने आरंभ हुए। द्वितीय सहस्त्राब्दी ई.पू. के प्रथमार्द्ध के दौरान कीट में समुन्नत मिनोयाई सभ्यता के क्नोस और फैस्टास शहरों की संपदा समुद्री व्यापार से आई थी। पूर्व की तुलना में कहीं बड़े पैमाने पर शहरी और व्यापारिक प्रणालियों के विकास की अगली बारी यूनानी और रोमन लोगों की थी।
निम्नलिखित स्थानों को जहां शहरी केन्द्र विकसित हुए, सही कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:
A. यूनान
B. क्रीट
C. रोम
D. सिंधु नदी के मैदानी क्षेत्र
नीचे दिए गए विकल्पों मे से सही उत्तर का चयन कीजिए: