Comprehension Passage

निर्देशः इस तालिका के आधार पर प्रश्न के उत्तर दीजिए

निम्नलिखित तालिका सर्वाधिक व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं- अंग्रेजी, चीनी, स्पेनिश, रूसी, फ्रेंच, पुर्तगाली और अरबी के प्रथम भाषा के वक्ताओं (मिलियन में) की संख्या को दर्शाती है। विश्व भर में 3,800 ज्ञात भाषाएँ हैं, 1/7 भाषाओं के अगले 40 वर्षों में विलुप्त होने की सम्भावना है और 72.5 प्रतिशत भाषाओं के अगले 100 वर्षों में विलुप्त होने की संभावना प्रकट की गई है। पहली भाषा के रूप में, दुनिया की 3/7 जनसँख्या सात सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाएँ बोलती है और 1.7 अरब जनसँख्या दूसरी भाषा के रूप में सात भाषाओं में से एक बोलती है। तालिका में दिए गए आंकड़ों के आधार पर, प्रश्न का उत्तर दीजिए।

भाषा-वार प्रथम भाषा बोलने वाले

सर्वाधिक व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाएँ प्रथम भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या (मिलियन में)
अंग्रेजी 1386
चीनी 1000
स्पेनिश 280
रूसी 270
फ्रेंच 220
पुर्तगाली 160
अरबी 140

निम्नलिखित में से कौन-सा सुझावित उत्तर विश्व की जनसंख्या के उस अंश का निकटस्थ अनुमान है, जो प्रथम भाषा के रूप में चीनी भाषा के वक्ता हैं? 

1
12 में से 1
2
10 में से 1
3
8 में से 1
4
6 में से 1

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation