Comprehension Passage
निम्नलिखित तालिका में 'कनेक्ट' स्कीम के अंतर्गत सात भिन्न राज्यों में मोबाइल फोनों की संख्या (लाख में) का वितरण व इनका भारत की जनता की तीन भिन्न श्रेणियों (उच्च / मध्य / निम्न आय) में प्रतिशत वितरण दर्शाया गया है। कुल वितरित मोबाइल फोनों की संख्या 30 लाख है। तालिका में कुछ मान ('-' के रूप में चिह्नित) लुप्त हैं जिनकी आवश्यकतानुसार गणना करना आपसे अपेक्षित है। तालिका में प्रदत्त आंकड़ों के आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए:
मोबाइल फोनों का राज्य-वार वितरण
| राज्य | वितरित मोबाइल फोनों की संख्या (लाख में) | जनता की निम्न श्रेणियों में मोबाइल फोनों का वितरण (%) | ||
| उच्च आय | मध्य आय | निम्न आय | ||
| एम.पी. | 6.5 | 15% | - | 50% |
| बिहार | 3.4 | 12% | 32% | - |
| उ.प्र. | 2.5 | 8% | 13% | - |
| हरियाणा | 5.2 | - | 25% | - |
| पंजाब | - | 21% | 22% | - |
| असम | 4.2 | - | 9% | 78% |
| केरल | 4.7 | 15% | - | 60% |
हरियाणा राज्य में उच्च आय वाले व्यक्तियों व निम्न आय वाले व्यक्तियों में वितरित (%) मोबाइल फोनों का अनुपात 2 ∶ 3 है, तो उसी राज्य में उच्च आय वाले व्यक्तियों में वितरित फोनों की संख्या वहाँ के मध्य आय वाले व्यक्तियों में वितरित फोनों की संख्या से कितनी अधिक है?
1
26000
2
14000
3
21000
4
24000