निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
टाइगर रिजर्व हमारे पर्यटन उद्योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में 42 घोषित टाइगर रिजर्व हैं जिन्हें सामान्यतया राज्य वन विभागों द्वारा संचालित किया जाता है। भारतीय टाइगर जिसे बंगाल टाइगर के रूप में जाना जाता है, भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसका वैज्ञानिक नाम पँथेरा टाइग्रिस टाइग्रिस है। बाघों का रिजर्व में रखरखाव उनके वैज्ञानिक, आर्थिक, सौन्दर्यपरक, सांस्कृतिक और पारिस्थितिक मूल्यों के कारण किया जाता है और उन्हें लोगों की शिक्षा और आनन्द के लिए राष्ट्रीय विरासत के रूप में रखा जाता है.
परन्तु हाल के वर्षों में टाइगर पर्यटन अवैध शिकार के कारण बाघों की हत्या में तेजी से हो रही वृद्धि की वजह से मुश्किल मुद्दा हो गया है। यह न केवल पर्यटन विभाग बल्कि विभिन्न वन्यजीव संगठनों और अन्य शासी निकायों के लिए भी चेतावनी है। चूँकि सरकारें पर्याप्त प्रवर्तन अनुक्रिया और अन्वेषणों को क्रियान्वित करने में विफल रही हैं, विगत वर्षों में वन्यजीव संबंधी अपराधों में वृद्धि हुई है। आजकल ऐसे कुछ कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् हैं जो वन्यजीव रिजर्व तक सार्वजनिक पहुँच पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की माँग कर रहे हैं। परन्तु ऐसा पूर्ण प्रतिबंध प्रतिगामी होगा।
इस बात पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता है कि वाणिज्यिक पर्यटन को सख्ती से विनियमित किया जाना चाहिए, तथापि पूर्ण प्रतिबंध लगाना अत्यधिक हानिकर कदम होगा, क्योंकि संरक्षण संबंधी शिक्षा, निगरानी और संरक्षण संबंधी अन्य गतिविधियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन I : वाणिज्यिक पर्यटन पर प्रतिबंध संरक्षण गतिविधियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।
कथन II : पैंथेरा टाइग्रिस टाइग्रिस भारत का राष्ट्रीय पशु है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए: