Comprehension Passage
निर्देश: दिया गया अवतरण 2017 में एक राज्य में हुए चुनाव के आकड़ों को दर्शाता है। अवतरण का अध्ययन कीजिये और उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
जून 2017 में भारत के एक राज्य में 400 सीटों पर विधानसभा का चुनाव हुआ था, जिसमें से 20.5% अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित थी। राज्य की कुल जनसंख्या में से केवल 68.5% चुनाव में मतदान के पात्र हैं। राज्य के लगभग 14 करोड़ मतदाताओं में से केवल 64% ने लगभग 145000 मतदान केंद्रों से अपना मतदान किया। कुल मतदाताओं में से 55% पुरुष हैं, लेकिन उनमें से केवल 60% ने चुनाव में मतदान किया। मतदान किए गए मतों के 0.02% को अवैध घोषित कर दिया गया। चुनाव में 4850 उम्मीदवार खड़े हुए, जिनमें से 9.9% महिलाएं थीं। चुनाव में लड़ने वाले पुरुष उम्मीदवारों में से 8.2% ने चुनाव जीता। सत्तारूढ़ पार्टी ने 96% सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कुल वैध मतों का केवल 37.5% प्राप्त करके 78% सीट पर जीत हासिल की थी। दूसरी प्रमुख पार्टी को कुल वैध वोटों का 22% प्राप्त हुआ, लेकिन इसे केवल 4.75% सीटों पर जीत मिली। 2012 में हुए पिछले चुनावों की तुलना में 2017 में दिए गए कुल वोटों की संख्या 2012 की तुलना में 18% अधिक है, जिसमें से 0.05% वोटों को अवैध घोषित किया गया था। 2012 में सत्तारूढ़ पार्टी को वैध वोटों का केवल 29% वोट प्राप्त हुआ, लेकिन इसे कुल 56% सीटों पर जीत मिली। दूसरी ओर, 2012 में, वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी को वैध वोटों का केवल 15% वोट प्राप्त हुआ और इसे केवल 11.75% सीटों पर जीत मिली, जबकि मौजूदा दूसरी प्रमुख पार्टी को 2012 के कुल वैध वोटों का केवल 26% वोट प्राप्त हुआ और इसे 20% सीटों पर जीत मिली।2012 में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा प्राप्त किए गये वोटों की कुल संख्या से 2017 में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा प्राप्त किए गये वोटों की संख्या में लगभग कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई थी?
1
110%
2
135%
3
150%
4
170%
5
195%