Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें।

एक कंपनी में आठ व्यक्ति हैं P, Q, R, S, T, U, V, W और उनमें से प्रत्येक की आयु अलग-अलग है। इनमें से प्रत्यके व्यक्ति आठ अलग-अलग रंगों को पसंद करते हैं, जैसे कि गुलाबी, हरा, काला, नीला, ग्रे, बैंगनी, लाल, पीला लेकिन आवश्यक नहीं कि यह रंग इसी क्रम में हो। (यहाँ वर्ष 2018 तक प्रत्येक व्यक्ति की आयु की गणना की गई है)।

पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति का जन्म U के जन्म के पाँच वर्षों के बाद हुआ है। Q को ग्रे रंग पसंद है और वह V से 10 वर्ष छोटा है और Q, P से दो वर्ष बड़ा है। P को या तो गुलाबी, या फिर काला रंग पसंद है। केवल एक व्यक्ति का जन्म, नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से पहले हुआ है और किसी का भी व्यक्ति का जन्म वर्ष 1940 से पहले नहीं हुआ है। जिस व्यक्ति को लाल रंग पसंद है, वह आयु में सबसे बड़ा है लेकिन उसका जन्म वर्ष 1942 में नहीं हुआ है। Q की आयु S के जन्म वर्ष के सभी अंकों के योग के बराबर है। T की आयु V की आयु की दोगुनी है और V को ना काला और ना ही पीला रंग पसंद है। P की आयु 23 वर्ष है और वह इन सभी में सबसे छोटा नहीं है। बैंगनी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति का जन्म, ग्रे रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के जन्म के तीन वर्ष बाद हुआ है। Q और W की आयु का योग U की आयु के समान है। काला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति की आयु, गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति की आयु के दोगुने से चार अधिक है।

U और S की आयु का योग कितना है?

1
98
2
90
3
87
4
97
5
इनमें से कोई नहीं

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation