Comprehension Passage
निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और निम्नानुसार प्रश्नों का उत्तर दीजिये।
8 व्यक्ति - वरुण, शिवानी, मीनू, कनिका, विशाल, अनिका, भुवन और रवि है। उनमें से प्रत्येक का जन्मदिन अलग-अलग महीनों में होता हैं - जनवरी, फरवरी, अप्रैल, मई, जून, सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग फूल पसंद हैं - लिली, डेज़ी, जपाकुसुम, कमल, चमेली, गुलाब, ट्यूलिप, और गेंदा फिर से जरूरी नहीं कि इसी क्रम में।
भुवन का जन्मदिन 31 दिन से कम वाले महीनें में होता है किंतु जून में नहीं। मीनू के जन्मदिन के महीने से ठीक पहले कनिका का जन्मदिन होता है। रवि के जन्मदिन का महीना फरवरी या अप्रैल नहीं है और न ही मई है। गुलाब पसंद करने वाले व्यक्ति का जन्मदिन अप्रैल में होता है। मीनू का जन्मदिन का महीना मई के ठीक बाद है। गेंदा पसंद करने वाले व्यक्ति के जन्मदिन का महीना रवि के जन्मदिन के महीने से ठीक पहले है। रवि और विशाल के जन्मदिन के महीनों के बीच में छह महीने हैं। वरुण का जन्मदिन दिसंबर में नहीं है। गुलाब और चमेली पसंद करने वाले व्यक्तियों के जन्मदिन के महीनों के बीच में पाँच महीने हैं। डेज़ी और ट्यूलिप पसंद करने वाले व्यक्तियों के जन्मदिन के महीनों के बीच में तीन महीने हैं। कमल पसंद करने वाले व्यक्ति का जन्मदिन 31 दिन वाले महीनें में नहीं होता हैं। ट्यूलिप और लिली पसंद करने वाले व्यक्तियों के जन्मदिन के महीनों के बीच में 3 महीने हैं। डेज़ी पसंद करने वाले का जन्मदिन फरवरी महीने में नहीं होता है।अक्टूबर के महीनें में किसका जन्मदिन होता है?
1
अनिका
2
शिवानी
3
विशाल
4
वरुण
5
निर्धारित नहीं किया जा सकता