Comprehension Passage
निर्देश: निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
पाँच लोग पाम, एंडी, फराह, मनु और नेहा का जन्म पाँच भिन्न-भिन्न वर्षों 1940, 1953, 1966, 1976 और 1996 में हुआ था, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हो। प्रत्येक व्यक्ति का जन्म भिन्न-भिन्न शहरों मुंबई, भोपाल, नोएडा, कोलकाता और चेन्नई में हुआ है। उनकी आयु की गणना वर्ष 2020 से की जाती है।
एंडी का जन्म नेहा से दस वर्ष पूर्व हुआ था। नोएडा में जन्म लेने वाले व्यक्ति का जन्म कोलकाता में जन्म लेने वाले व्यक्ति से ठीक पहले हुआ था। भोपाल में जन्मी पाम का जन्म न तो 1940 में हुआ था और न ही 1953 में। एंडी का जन्म कोलकाता में नहीं हुआ था। मनु की आयु दो से विभाज्य नहीं है। मुंबई में जन्म लेने वाले व्यक्ति का जन्म लीप वर्ष में हुआ है। फराह का जन्म मुंबई में नहीं हुआ है।
वर्ष 1966 में किसका जन्म हुआ था?
1
वह व्यक्ति जो कोलकाता में पैदा हुआ है
2
एंडी
3
वह व्यक्ति जो भोपाल में पैदा हुआ है
4
फराह
5
पाम