Comprehension Passage
निर्देश: दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
एक संस्था में 5 विभिन्न विभाग हैं। बिक्री विभाग, खरीद विभाग, उत्पादन विभाग, वित्त विभाग और मानव संसाधन विभाग। यदि संस्था में कुल कर्मचारियों की संख्या 4100 है। कुल कर्मचारियों का 24% बिक्री विभाग में काम कर रहा है। कुल कर्मचारियों की संख्या का (2/5) वित्त विभाग में है। कुल कर्मचारियों का 10% उत्पादन विभाग में है। शेष कर्मचारी या तो मानव संसाधन विभाग या खरीद विभाग में लगे हुए हैं। खरीद विभाग में लगे कर्मचारियों की संख्या मानव संसाधन विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या से 334 अधिक है।
उत्पादन विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या बिक्री और वित्त विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या का लगभग कितना प्रतिशत है?
1
13%
2
19%
3
16%
4
17%
5
18%