निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और उसके बाद प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
आठ व्यक्ति Ni, Ma, Sa, Ri, Ga, Re, Pa और Da एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। उनमें से चार केंद्र के सम्मुख हैं और उनमें से चार केंद्र से बाहर की ओर सम्मुख हैं लेकिन आवश्यक नहीं इसी क्रम में हों।
Ri, Da के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है, जो केंद्र की ओर सम्मुख है। Sa, Ri के निकटतम दायें बैठा है। Pa और Ri के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है और वे दोनों समान दिशा की ओर सम्मुख हैं। Pa, Re के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है। Re, Da का पड़ोसी नहीं है और Sa की विपरीत दिशा की ओर सम्मुख है। Ga, Ri के निकटतम बायें बैठा है और वह केंद्र से बाहर की ओर सम्मुख है। Pa और Da, Ma के निकटतम पड़ोसी हैं लेकिन वे दोनों विपरीत दिशा की ओर सम्मुख हैं। Ga, Ni के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है, जो Re के विपरीत दिशा की ओर सम्मुख है। Pa, Sa का निकटतम पड़ोसी है।