निर्देश: निम्न प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो धारणाएँ I और II दी गई हैं। धारणा एक मानी गई बात होती है। आपको दिए गये कथन और उनके बाद दी गयी धारणाओं के आधार पर तय करना है कि कथन में निम्न में से कौनसी धारणा निहित है।
कथन: 1947 में भारत में ब्रिटिश शासन की समाप्ति के बाद भारत की साक्षरता दर 12% थी जो अब बढ़कर 74% हो गई है।
धारणा:
I. चूंकि ब्रिटिश शासन के दौरान नौकरियां नहीं थीं, इसलिए साक्षरता की आवश्यकता नहीं थी।
II. स्वतंत्रता के बाद भारत में कई विश्वविद्यालय स्थापित किए गए।
1
केवल धारणा I निहित है।
2
केवल धारणा II निहित है।
3
I और II दोनों निहित हैं।
4
न तो I और न ही II निहित है।