निर्देश: दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये:
10 व्यक्ति जो अलग-अलग रंग जैसे काला, नीला, भूरा, ग्रे, हरा, गुलाबी, लाल, रजत, पीला और सफेद पसंद करते हैं उनको दो समानांतर पंक्तियों में इस प्रकार बैठाया जाता है कि प्रत्येक पंक्ति में पांच व्यक्ति बैठते हैं। निकटतम बैठे व्यक्तियों के मध्य समान दूरी होती है और एक पंक्ति में बैठा व्यक्ति दूसरी पंक्ति में बैठे अन्य व्यक्ति के सम्मुख है। पंक्ति 1 में, V, W, X, Y, और Z दक्षिण दिशा की ओर सम्मुख होकर बैठे हैं और पंक्ति 2 में, A, E, I, O, और U उत्तर दिशा की ओर सम्मुख होकर बैठे हैं लेकिन समान क्रम में हो आवश्यक नहीं है।
i) U, O का निकटतम पड़ोसी नहीं है, जो हरा रंग पसंद करता है। सफ़ेद रंग पसंद करने वाले V और E के सम्मुख व्यक्ति के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। केवल एक व्यक्ति Y और X के मध्य में बैठता है, जिसे रजत रंग पसंद है। Z को ग्रे रंग पसंद नहीं है। I को भूरा रंग और ग्रे रंग पसंद नहीं है।
ii) केवल तीन व्यक्ति I और U के बीच बैठते हैं, जिसे गुलाबी रंग पसंद है। U उस व्यक्ति के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठता है जो उसके सम्मुख है जिसे पीला रंग पसंद है। I, A का निकटतम पड़ोसी है, जिसे काला रंग पसंद है।
iii) जिस व्यक्ति को नीला रंग पसंद है वह I के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठता है। केवल दो व्यक्ति उन व्यक्तियों के मध्य में बैठते हैं जो I की ओर सम्मुख है और एक जिसे रजत रंग पसंद है। W, रजत रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के निकटतम दाईं ओर बैठता है।