Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए। 

आठ व्यक्ति - सोनल, सेजल, समर, स्नेहा, स्मारिका, सरिता, सपना और शौर्य हैं, जो अलग-अलग रंग - भूरा, लाल, नीला, पीला, हरा, गुलाबी, बैंगनी और काला पसंद करते हैं, सभी एक ही पंक्ति में बैठे हैं लेकिन उनका समान क्रम में होना आवश्यक नहीं है। चार व्यक्ति उत्तर के सम्मुख हैं जबकि चार व्यक्ति दक्षिण के सम्मुख हैं। अंत में बैठे व्यक्ति विपरीत दिशा के सम्मुख हैं।

सोनल, जिसे बैंगनी रंग पसंद है, स्मारिका के दाएं तीसरे स्थान पर बैठी है, जो किसी एक छोर पर बैठी है, और दोनों समान दिशा के सम्मुख हैं। सोनल और गुलाबी पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। गुलाबी को स्मारिका द्वारा पसंद नहीं किया जाता है। सेजल, जिसे काला रंग पसंद है, शौर्य के निकटस्थ बैठी है, जो गुलाबी पसंद करता है लेकिन वह छोर पर नहीं बैठी है। स्नेहा, जिसे भूरा पसंद है वह सेजल के दाएं दूसरे स्थान पर बैठी है। जो व्यक्ति हरा पसंद करता है और जो व्यक्ति लाल रंग पसंद करता है, वह एक-दूसरे के निकटस्थ बैठे हैं, लेकिन दोनों में से किसी को भी स्मारिका पसंद नहीं करती है। सपना, जो पीले रंग को पसंद करती है, और सोनल एक दूसरे के निकटस्थ दाएं बैठी हैं और सोनल दक्षिण के सम्मुख नहीं है। सपना और सरिता जिसे लाल पसंद है के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। समर, शौर्य के दाएं चौथे स्थान पर और सरिता के ठीक दाएं बैठा है।

सेजल और हरे रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

1
तीन 
2
दो 
3
एक 
4
पांच 
5
इनमें से कोई नहो 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation