एक प्रतिष्ठित बहु-राष्ट्रीय कंपनी में एक निश्चित पद पर नियुक्ति के लिए निम्नलिखित योग्यताएँ आवश्यक हैं:
A. अभ्यर्थी को 65% अंकों के साथ एमबीए अवश्य होना चाहिए।
B. अभ्यर्थी ने न्यूनतम 50% अंकों के साथ चयन-परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
C. अभ्यर्थी ने साक्षात्कार में न्यूनतम 65% अंक अवश्य प्राप्त किये हुए हों।
D. अभ्यर्थी की आयु 1 सितंबर 2018 को 23 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अभ्यर्थी के मामले में, जो अन्य सभी मानवंडों को पूरा करता है सिवाय:
I. उपरोक्त (A) के, किंतु वह 50% अंक प्राप्तकर्ता इंजीनियर है, तो मामले को निदेशक, भर्ती के लिए संदर्भित किया जा सकता है।
II. उपरोक्त (B) के, किंतु उसे कार्यकारी अधिकारी के रुप में कार्य करने का न्यूनतम 2 वर्षों का अनुभव है, तो मामले को सभापति, भर्ती समिति को संदर्भित किया जा सकता है।
नीचे एक अभ्यर्थी के संबंध में जानकारी दी गई है। उपरोक्त मानवदंडों और शर्तों के संदर्भ में इसका विश्लेषण करें और फिर उचित कार्रवाई का निर्णय लें। आपको दी गई जानकारी के अतिरिक्त कुछ भी नहीं मानना है।
श्वेता शर्मा ने यांत्रिक अभियांत्रिकी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) पूर्ण करने के करने के पश्चात मुक्त विद्यालय (ओपन स्कूल) के माध्यम से एमबीए किया। उसने एमबीए मे 55% अंक और अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम में 75% अंक प्राप्त किये। उसने चयन परीक्षा में 65% अंक और साक्षात्कार में 70% अंक प्राप्त किये। उसकी जन्म तिथि 25 दिसंबर 1992 है।