छह दोस्त - ब्रैंडन, क्रिस, हार्वे, शेल्डन, ब्रायन और जॉन एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। क्रिस और शेल्डन के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

कथन I: ब्रैंडन क्रिस के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। हार्वे, शेल्डन के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। हार्वे, ब्रैंडन के निकट नहीं बैठा है।

कथन II: ब्रैंडन और जॉन, शेल्डन के निकटतम पड़ोसी हैं। हार्वे, ब्रैंडन या जॉन का निकटतम पड़ोसी नहीं है।

1
यदि कथन I में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है। 
2
यदि कथन II में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
यदि अकेले कथन I या अकेले कथन II में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। 
4
यदि कथन I और II दोनों में दी गयी जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
यदि कथन I और II दोनों में दी गयी जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है। 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation