Comprehension Passage

निर्देश: दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर सम्मुख बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। ये सभी आठ व्यक्ति एक निश्चित दूरी तय करते हैं। उन सभी द्वारा तय की गई कुल दूरी 1480 किमी है। एक व्यक्ति द्वारा तय की गई अधिकतम दूरी 280 किमी है। कोई भी दो व्यक्ति समान दूरी तय नहीं करते हैं।

A उस व्यक्ति के ठीक दायें बैठा है जो 130 किमी गाड़ी चलाता है। C द्वारा तय की गई दूरी और एक व्यक्ति द्वारा तय की गई अधिकतम दूरी के बीच का अंतर उस व्यक्ति द्वारा तय की गई दूरी के बराबर है जो C के ठीक दायें बैठा है। D जिसने अधिकतम दूरी तय की, वह A के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। F, E के विपरीत बैठता है और उनमें से कोई भी 130 किमी की दूरी तय नहीं करता है। H, G के विपरीत बैठा है। E उस व्यक्ति का निकटतम पड़ोसी है जिसने अधिकतम दूरी तय की है। A द्वारा तय की गई दूरी D से आधी है। B द्वारा तय की गई दूरी A और G द्वारा तय की गई दूरी का औसत है। F द्वारा तय की गई दूरी, C द्वारा तय की गई दूरी से 80 किमी अधिक है। E द्वारा तय की गई दूरी D और F द्वारा तय की गई दूरी के औसत के समान है। G सबसे कम दूरी तय करता है और अधिकतम दूरी तय करने वाले व्यक्ति का निकटतम पड़ोसी नहीं है। C, H का निकटतम पडोसी नहीं है। 

A के सन्दर्भ में C का स्थान क्या है?

1
बायीं ओर से चौथा
2
बायीं ओर से तीसरा
3
बायीं ओर से दूसरा
4
दायीं ओर से दूसरा
5
दायीं ओर से तीसरा

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation