प्रश्न के नीचे "I" और "II" से अंकित दो कथन दिए गए हैं। आपको तय करना है कि कथनों में दिए गए आँकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं और तदनुसार सही विकल्प चुनिए।
सात क्रमागत प्राकृतिक संख्याएँ हैं। संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
कथन I: दूसरी सबसे बड़ी संख्या, सबसे छोटी संख्या से 62.5% अधिक है।
कथन II: सबसे बड़ी संख्या, सबसे छोटी संख्या से 6 अधिक है।
1
अकेले कथन I में दिए गए आँकड़े उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दिए गए आँकड़े अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
अकेले कथन II में दिए गए आँकड़े उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दिए गए आँकड़े अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
अकेले कथन I या अकेले कथन II में दिए गए आँकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।
4
कथन I और II दोनों में दिया गए आँकड़े एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
5
प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों के आँकड़े एक साथ आवश्यक हैं।