Comprehension Passage

निर्देश: दी गई जानकारी का अध्ययन ध्यानपूर्वक कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-

आठ व्यक्ति ऑस्टिन, गौरी, डस्टिन, लेवी, रोनाल्ड, पोम्पी, ट्रेसी, फरहान केंद्र के सम्मुख एक वर्गाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। उनमें से चार कोने पर बैठे हैं जबकि चार मेज के बीच में बैठे हैं। साथ ही उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग रंग सफेद, गुलाबी, बैंगनी, भूरा, नीला, काला, लाल, हरा पसंद है।

डस्टिन कोने पर बैठा है और भूरा रंग पसंद करता है। ऑस्टिन डस्टिन के दाएं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। ऑस्टिन और हरा रंग पसंद करने वाले के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। गौरी हरे रंग को पसंद करने वाले की निकटतम पड़ोसी है। फरहान लेवी का निकटतम पड़ोसी नहीं है। गौरी और गुलाबी रंग पसंद करने वाले के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। रोनाल्ड जिसे सफेद रंग पसंद है वह नीला रंग पसंद करने वाले के निकटतम दाएं है। जो नीला रंग पसंद करता है वह गुलाबी रंग पसंद करने वाले के दाएं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। पोम्पी बैंगनी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति की निकटतम पड़ोसी है। लेवी को गुलाबी और बैंगनी पसंद नहीं है। ऑस्टिन को काला रंग पसंद नहीं है। केवल एक व्यक्ति सफेद रंग पसंद करने वाले और बैंगनी पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच बैठा है। जो बैंगनी रंग पसंद करता है, वह गुलाबी रंग पसंद करने वाले का निकटतम पड़ोसी नहीं है।

रोनाल्ड के दाएं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

1
जिसे गुलाबी रंग पसंद है
2
जिसे काला रंग पसंद है
3
जिसे नीला रंग पसंद है
4
जिसे बैंगनी रंग पसंद है
5
उपरोक्त में से कोई भी नहीं

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation