Comprehension Passage

निर्देश: नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 

छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F का जन्म एक ही वर्ष के 17 या 28 मार्च, अप्रैल और मई को हुआ है। एक ही दिनांक पर दो व्यक्तियों का जन्म नहीं हुआ था। A का संबंध दिल्ली से है और उसका जन्म 30 दिनों वाले महीने में हुआ था। न तो B और न ही D कोलकाता से संबंधित है। दिल्ली से संबंधित व्यक्ति और या तो B या D के बीच दो व्यक्तियों का जन्म हुआ था। E का जन्म B के बाद लेकिन तुरंत बाद में नहीं हुआ था। D का जन्म अप्रैल में नहीं हुआ था। C का जन्म न तो 31 दिन वाले महीने में हुआ था और न ही वह कोलकाता से संबंधित है। E मुंबई से संबंधित नहीं है। कोलकाता से संबंधित व्यक्ति का जन्म 31 दिन वाले महीने में हुआ था। मुंबई से संबंधित व्यक्ति का जन्म सम संख्या वाले दिनांक को हुआ था। A और E का जन्म निकटतम महीनों में लेकिन भिन्न दिनांकों को हुआ था। चेन्नई से संबंधित व्यक्ति और C का जन्म समान दिनांक लेकिन भिन्न महीनों में हुआ था। F का जन्म B के तुरंत बाद में हुआ था। मुंबई से संबंधित व्यक्ति का जन्म चेन्नई से संबंधित व्यक्ति के जन्म के तुरंत बाद में हुआ था। बेंगलुरु से संबंधित व्यक्ति का जन्म 30 दिनों वाले महीने में हुआ था। E और कोलकाता से संबंधित व्यक्ति के बीच दो व्यक्तियों का जन्म हुआ था। हैदराबाद में एक व्यक्ति का जन्म हुआ था। 

F और चेन्नई से संबंधित व्यक्ति के बीच कितने व्यक्तियों का जन्म हुआ था?

1
2
3
4
5
कोई नहीं 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation