Comprehension Passage
निर्देश: दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। कक्षा के 6 बच्चों से लाल, नीला, हरा, काला, नारंगी और सफेद में से उनके पसंदीदा रंगों के बारे में पूछा गया। उन सभी का जन्म एक ही वर्ष में लेकिन अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में से अलग-अलग महीनों में हुआ था। T काला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से बड़ा है। U का जन्म अगस्त में हुआ था, लेकिन उसे लाल या नारंगी रंग पसंद नहीं है। सफ़ेद रंग पसंद करने वाले व्यक्ति का जन्म R के ठीक बाद नहीं हुआ था। P को हरा रंग पसंद है लेकिन उसका जन्म विषम दिनों की संख्या वाले महीने में नहीं हुआ था। R और S के बीच 2 व्यक्तियों का जन्म हुआ था, जिनमें से एक को काला रंग पसंद है। हरा रंग पसंद करने वाले का जन्म, नीला रंग पसंद करने वाले के ठीक बाद हुआ है। Q उनमें से सबसे छोटा है लेकिन उसे काला या सफ़ेद रंग पसंद नहीं है। नारंगी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति का जन्म जुलाई के बाद किसी एक महीने में हुआ था। लाल रंग पसंद करने वाले और सफेद रंग पसंद करने वाले के बीच 3 व्यक्तियों का जन्म हुआ था।
जून में किसका जन्म हुआ था?
1
R
2
वह व्यक्ति जिसे लाल रंग पसंद है
3
T
4
वह व्यक्ति जिसे हरा रंग पसंद है
5
U