Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

सौम्या, सिमरन, अवनि, मोनिका, स्नेहा, तान्या, रिया नाम के सात व्यक्ति हैं और वे अपने रिश्तेदारों माता, पिता, भतीजी, भाई, बहन, भतीजे के साथ पार्टी में जाते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। यह पार्टी सोमवार से शुरू होकर सप्ताह के अलग-अलग दिनों में आयोजित की जा रही है। 

अपनी भतीजी के साथ जाने वाला व्यक्ति मंगलवार को नहीं जाता है। मोनिका और तान्या क्रमागत दिनों में पार्टी में जाती हैं। अपने भाई के साथ जाने वाला व्यक्ति, बुधवार को जाने वाले व्यक्ति से ठीक पहले जाता है। मोनिका, बुधवार को पार्टी में जाती है और अपनी भतीजी के साथ नहीं जाती है। शुक्रवार को जाने वाला व्यक्ति अपने भतीजे के साथ जाता है। उनमें से कोई एक पार्टी में नहीं जाता है। उनमें से कोई भी अपने पिता के साथ जाने वाले व्यक्ति के बाद नहीं जाता है। रिया शुक्रवार को अपने पिता के साथ नहीं जाती है। शनिवार को जाने वाले और अपनी माता के साथ जाने वाले व्यक्ति के बीच केवल एक व्यक्ति जाता है। स्नेहा, मोनिका के बाद पार्टी में जाती है। अपनी माता के साथ जाने वाले व्यक्ति और स्नेहा के बीच एक व्यक्ति पार्टी में जाता है। सिमरन, अपने भतीजे के साथ जाने वाले व्यक्ति से पहले पार्टी में जाती है। अपनी बहन के साथ जाने वाला व्यक्ति उस दिन के बाद जाता है जिस दिन सिमरन जाती है। सौम्या गुरुवार को अपनी भतीजी के साथ जाने वाले व्यक्ति के बाद पार्टी में जाती है। अपनी बहन के साथ जाने वाला व्यक्ति शनिवार या रविवार को नहीं जाता है।

निम्नलिखित में से कौन मंगलवार को पार्टी में जाता है?

1
सिमरन 
2
तान्या 
3
रिया 
4
सौम्या 
5
इनमें से कोई नहीं

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation