निर्देश: निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
दस व्यक्ति लता, उमा, जिया, सना, टिया, पिया, केट, हिना, नूर और रूही का जन्म दस अलग-अलग महीनों जनवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर में हुआ था, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो।
टिया का जन्म, अगस्त से 30 दिन पहले वाले महीने में हुआ था। टिया और सना के बीच केवल चार व्यक्तियों का जन्म हुआ। उमा का जन्म, सना से ठीक पहले हुआ था। उमा से पहले और नूर के बाद पैदा हुए व्यक्तियों की संख्या बराबर है। जिया का जन्म, उस महीने में हुआ था जिसमें केवल 30 दिन होते हैं। रूही और लता के बीच केवल एक व्यक्ति का जन्म हुआ। रूही का जन्म, लता से पहले हुआ था। पिया और जिया के बीच केवल तीन व्यक्तियों का जन्म हुआ। पिया का जन्म, जिया से पहले हुआ था। लता और हिना के बीच तीन से कम व्यक्तियों का जन्म हुआ।