निर्देश: नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में तीन कथन I, II और III दिए गए हैं। आपको यह निर्धारित करना है कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन में दी गई जानकारी पर्याप्त है अथवा नहीं। आपको सर्वोत्तम संभावित उत्तर चुनने के लिए जानकारी और अपने गणितीय ज्ञान का उपयोग करना चाहिए।

कंपनी ने वर्ष 2017 में कितना लाभ अर्जित किया?

कथन I: कंपनी वर्ष 2017 में, वर्ष 2016 की तुलना में 1/3 भाग अधिक लाभ अर्जित करती है।

कथन II: कंपनी द्वारा वर्ष 2016 और 2018 में एक साथ अर्जित औसत लाभ 15 करोड़ है।

कथन III: कंपनी ने वर्ष 2017 में, वर्ष 2018 में अर्जित लाभ का 8/9 भाग लाभ अर्जित किया।

1
यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I में जानकारी अकेले पर्याप्त है, जबकि कथन II और कथन III में जानकारी अकेले पर्याप्त नहीं है।
2
यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन II में जानकारी अकेले पर्याप्त है जबकि, कथन I और कथन III में जानकारी अकेले पर्याप्त नहीं है।
3
यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन III में जानकारी अकेले पर्याप्त है, जबकि कथन I और कथन II में जानकारी अकेले पर्याप्त नहीं है।
4
यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I, II और III में जानकारी एक साथ पर्याप्त हैं।
5
यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I, II और III में जानकारी एक साथ पर्याप्त नहीं हैं।

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation