निर्देश: नीचे दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये तथा निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
2 संस्थाओं A और B में कार्यरत कर्मचारियों की कुल संख्या 600 है। संस्था A और B में पुरुषों की संख्या का अनुपात 28 : 25 है। संस्था B में महिलाओं की संख्या, संस्था, B में पुरुषों की संख्या से 20% अधिक है। संस्था A में पुरुषों और महिलाओं की संख्या का औसत 162.5 है। संस्था A में 40% पुरुष 40 वर्ष से अधिक आयु के हैं तथा संस्था A में महिलाओं की संख्या, जो कि 40 वर्ष से अधिक आयु की हैं और संस्था B में पुरुषों की संख्या, जो कि 40 वर्ष से अधिक आयु के हैं, का अनुपात 3 : 2 है। संस्था B में 40 वर्ष से कम आयु की महिलाओं की संख्या 96 है, जो कि संस्था A की 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की संख्या से 28% अधिक है।
यदि संस्था A में 40 वर्ष से अधिक आयु की 20% महिला कर्मचारी पहले ही सेवानिवृत्ति हो गई हैं तथा संस्था A में 40 वर्ष से कम आयु की 30% महिला कर्मचारी संस्था को छोड़ चुकी हैं, तो संस्था A में कम हुए कुल कर्मचारियों की संख्या ज्ञात कीजिये।