Comprehension Passage
निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
सात डब्बे एक दूसरे के ऊपर रखे जाते हैं और एक ढेर बनाते हैं। सबसे ऊपरी डब्बे पर संख्या 1 और सबसे निचले डब्बे पर संख्या 7 अंकित है। प्रत्येक डब्बे में काले, नीले, पीले, हरे, नारंगी, लाल और सफेद रंग जैसे अलग-अलग रंगों वाली रंगीन पेंसिलें हैं। प्रत्येक डब्बे में 10, 14, 15, 20, 25, 28 और 34 की संख्या में रंगीन पेंसिलें हैं।
कुल 10 सफेद रंग की पेंसिलें हैं। जिस डब्बे में पीले रंग की पेंसिलें है वह उस डब्बे के दो डब्बे नीचे है जिसमें हरे रंग की पेंसिलें है। डब्बा संख्या 3 में काले रंग की पेंसिलें हैं। काले रंग की पेंसिलों की संख्या लाल और हरे रंग की पेंसिलों की संख्या के बीच के अंतर के बराबर है। पीले रंग की पेंसिलों वाले डब्बे को नारंगी रंग की पेंसिलों वाले डब्बे के ठीक ऊपर रखा गया है। हरे रंग की पेंसिलें डब्बा संख्या 2 में नहीं है। डब्बा संख्या 2 में 15 और डब्बा संख्या 5 में 14 पेंसिलें हैं। नारंगी रंग की पेंसिलों की संख्या एक सम संख्या है।निम्नलिखित में से कौन सा रंग डब्बा संख्या 4 में रखा गया है?
1
हरा
2
सफेद
3
पीला
4
नारंगी
5
इनमें से कोई नहीं