निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
आठ व्यक्ति: आशु, दिशु, क्रिशु, मिशु, निशु, रिशु, प्रिशु और विशु हैं। उन सभी का जन्म विभिन्न वर्षों जैसे 1973, 2001, 1985, 1979, 2004, 1989, 1995, और 1998 में हुआ था, लेकिन समान क्रम आवश्यक नहीं है। लेकिन इन सभी व्यक्तियों के जन्म की दिनांक और महीना समान हैं। गणनाएँ वर्तमान वर्ष 2021 के संबंध में और महीने और दिनांक को समान मानते हुए की गयी हैं।
मिशु की आयु एक अभाज्य संख्या है। मिशु और निशु के बीच दो व्यक्ति का जन्म हुआ था। रिशु और आशु के बीच दो व्यक्तियों का जन्म हुआ था। निशु और प्रिशु की आयु के बीच का अंतर 6 वर्ष है। प्रिशु की आयु 8 से विभाज्य नहीं है। क्रिशु की आयु 4 से विभाज्य है लेकिन वह ना तो सबसे वृद्ध व्यक्ति है और ना ही उसका जन्म निशु के निकट हुआ था। रिशु का जन्म क्रिशु के ठीक बाद हुआ था। दिशु का जन्म आशु के ठीक पहले हुआ था।