Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

एक दूसरे के ऊपर रखे गए आठ अलग-अलग बॉक्स रखे गए हैं जिन्हें ऊपर से नीचे तक संख्या 1 से 8 तक दी गई है।  प्रत्येक बॉक्स अलग-अलग रंग का है - लाल, नीला, पीला, हरा, नारंगी, भूरा, काला और गुलाबी (जरूरी नहीं कि ये इसी क्रम में हों)। नारंगी रंग के बॉक्स और नीले रंग के बॉक्स के बीच में चार बॉक्स हैं। नारंगी रंग के बॉक्स और भूरे रंग के बॉक्स के बीच दो बॉक्स हैं। काले रंग का बॉक्स, भूरे रंग के बॉक्स के ठीक ऊपर नहीं रखा है। गुलाबी रंग का बॉक्स, लाल रंग के बॉक्स के ठीक नीचे रखा है, लेकिन सम संख्या के स्थान पर नहीं रखा है। पीले रंग का बॉक्स न तो नीले रंग के बॉक्स के ठीक नीचे और न ही नारंगी रंग के बॉक्स के ठीक नीचे रखा है। नारंगी रंग का बॉक्स सम संख्या के स्थान पर रखा है लेकिन सबसे ऊपर या सबसे निचले स्थान पर नहीं।

निम्नलिखित में से चार विकल्प एक विशिष्ट तरीके से एक समान हैं, इनमें से बेजोड़ ज्ञात कीजिये?

1
हरा बॉक्स/ लाल बॉक्स
2
नारंगी बॉक्स/ पीला बॉक्स
3
लाल बॉक्स/ नारंगी बॉक्स
4
गुलाबी बॉक्स/ काला बॉक्स
5
काला बॉक्स/ हरा बॉक्स

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation