निर्देश: दिए गए प्रश्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और प्रश्न का उत्तर दीजिये।
नौ मित्र राम, राहुल, सागर, राजेश, अनुराग, अमित, विनीत, संकेत और शेखर एक पंक्ति में बैठे हैं और वे सभी उत्तर दिशा के सम्मुख हैं। उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग रंग पसंद हैं अर्थात् लाल, नारंगी, हरा, वाइलेट, काला, नीला, बैंगनी, पीला और इंडिगो लेकिन जरूरी नहीं इसी क्रम में है।
शेखर जिसे नीला रंग पसंद है वह किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। राम और सागर एक साथ बैठे हैं। संकेत, विनीत के निकटतम बाएं बैठा है जिसे न तो पीला और न ही इंडिगो रंग पसंद है। वह व्यक्ति जिसे काला रंग पसंद है वह इंडिगो रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। राहुल और राजेश, जो अंतिम छोर पर बैठा है, के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। वह व्यक्ति जिसे हरा रंग पसंद है वह इंडिगो रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के दायें किसी एक स्थान पर बैठा है। वाइलेट रंग पसंद करने वाले और हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। वह व्यक्ति जिसे बैंगनी रंग पसंद है वह किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है, लेकिन वह नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति का पड़ोसी नहीं है। राहुल, जिसे काला रंग पसंद है, शेखर के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। अमित जिसे नारंगी रंग पसंद है वह राम और राहुल दोनों का पड़ोसी है।