निर्देश: महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में निर्णय लेने में, प्रबल और कमजोर तर्कों के बीच अंतर करने में सक्षम होना वांछनीय है। प्रबल तर्क वे होते हैं, जो महत्वपूर्ण और सीधे प्रश्न से संबंधित होते हैं। कमजोर तर्क वे होते हैं, जो मामूली महत्व के होते हैं और सीधे प्रश्न से संबंधित नहीं भी हो सकते हैं या प्रश्न के तुच्छ पहलू से संबंधित हो सकते हैं। नीचे दिए गए प्रश्न के बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। आपको तय करना है कि कौन-सा तर्क प्रबल तर्क है और कौन-सा कमजोर तर्क है।
कथन:
क्या हम भारत में विदेशी प्रिंट मीडिया को अनुमति देंगे?
तर्क:
I: हाँ, यह हमें विभिन्न प्रकार के विचार और समाचार प्रदान करेगा।
II: नहीं, इससे भारत में समाचार पत्रों की संख्या में वृद्धि होगी।
1
यदि केवल तर्क I प्रबल है।
2
यदि केवल तर्क II प्रबल है।
3
यदि या तो तर्क I या II प्रबल है।
4
यदि न तो तर्क I और न ही II प्रबल है।
5
यदि I और II दोनों तर्क प्रबल हैं।