Comprehension Passage
निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
आठ मित्र पुनीत, राज, मीता, रिया, राम, सिया, मोहन और आशीष एक पंक्ति में बैंठे हैं लेकिन समान क्रम में नहीं बैठे हैं। उनमें से कुछ पूर्व दिशा के सम्मुख हैं और उनमें से कुछ पश्चिम दिशा के सम्मुख हैं। सिया, मीता के बाएं से तीसरे स्थान पर है और वे विपरीत दिशा के सम्मुख हैं। राज और मोहन के मध्य में छः व्यक्ति बैठे हैं तथा राज और मोहन समान दिशा के सम्मुख हैं। आशीष, सिया का निकटतम पड़ोसी नहीं है। पुनीत, मोहन के ठीक दायें स्थान पर उसके विपरीत दिशा में बैठा है। राम, पुनीत और सिया के मध्य में बैठा है। पुनीत पूर्व दिशा के सम्मुख है। राम, पुनीत के विपरीत दिशा के सम्मुख है। आशीष और राज विपरीत दिशा के सम्मुख हैं। आशीष और रिया समान दिशा के सम्मुख हैं। सिया और राम विपरीत दिशा के सम्मुख हैं।रिया का स्थान क्या है?
1
राम के दायें से दूसरा स्थान
2
राज के दायें से दूसरा स्थान
3
पुनीत के दायें से तीसरा स्थान
4
मीता का पड़ोसी
5
मोहन के बाएं से चौथा स्थान