निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
आठ व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों अर्थात पंक्ति 1 और पंक्ति 2 में बैठे हैं। L, M, Q, और R पंक्ति 1 में दक्षिण की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं और O, T, U, और V पंक्ति 2 में उत्तर दिशा की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। पंक्ति 1 के व्यक्ति पंक्ति 2 के व्यक्ति की ओर उन्मुख हैं। T के विपरीत कौन बैठा है?
कथन I: R, V के विपरीत बैठा है। V और U के बीच एक व्यक्ति बैठा है। M, R के निकटतम दायें बैठा है। M और L के बीच एक से अधिक व्यक्ति बैठे हैं।
कथन II: O किसी एक छोर पर बैठा है। Q उस व्यक्ति के निकटतम दायें बैठा है जो O के दायें से तीसरे व्यक्ति के विपरीत बैठा है। V, T के निकटतम बायें बैठा है और उनमें से कोई भी अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। R किसी भी छोर पर नहीं बैठा है।
1
कथन I और कथन II में दी गयी जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
या तो कथन I या कथन II में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
3
कथन I में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
प्रश्न का उत्तर देने के लिए दोनों कथनों में दी गयी जानकारी आवश्यक है।
5
कथन II में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।