निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
सात व्यक्ति अर्थात; K, L, M, N, O, P, और Q एक सात मंजिला इमारत में रह रहे हैं जहाँ सबसे ऊपर वाली मंजिल की संख्या 7 है और सबसे नीचे वाली मंजिल की संख्या 1 है। उन सभी को अलग-अलग रंग पसंद हैं जैसे; नीला, सफेद, हरा, लाल, काला, गुलाबी और पीला लेकिन जरूरी नहीं कि समान क्रम में हों। नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के नीचे केवल दो व्यक्ति रहते हैं। हरा और नीला रंग पसंद करने वाले के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। Q नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक ऊपर रहता है। O, Q से दो मंजिल ऊपर रहता है। O और लाल रंग पसंद करने वाले के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। M को काला रंग पसंद है और वह सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। गुलाबी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक ऊपर रहता है। Q और N के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। सफेद रंग पसंद करने वाला, पीला रंग पसंद करने वाले के ठीक ऊपर रहता है। K और L के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है, जो K के नीचे रहता है लेकिन सबसे नीचे वाली मंजिल पर नहीं रहता है। P को हरा रंग पसंद नहीं है।