निर्देश: दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
आठ व्यक्ति : रोशन, रोहिणी, गौरव, ऋषभ, प्रियांश, शिखा, भुनेश और शिप्रा हैं। वे सभी एक रेखीय व्यवस्था में बैठे हैं, जिनके बीच समान दूरी है लेकिन इसी क्रम में नहीं हैं। उनमें से कुछ दक्षिण के सम्मुख हैं जबकि कुछ उत्तर के सम्मुख हैं।
रोशन उत्तर के सम्मुख है। केवल दो व्यक्ति रोशन के दाएं बैठे हैं। रोहिणी, रोशन के बाएं तीसरे स्थान पर बैठी है। रोहिणी और शिखा के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। शिखा, ऋषभ के निकटतम दाएं बैठी है। ऋषभ और शिप्रा के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। रोहिणी के दोनों निकटतम पड़ोसी समान दिशा के सम्मुख हैं। गौरव, शिखा के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। रोहिणी, रोशन के विपरीत दिशा के सम्मुख है। भुनेश किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। प्रियांश उसी दिशा के सम्मुख है जिस दिशा के ऋषभ सम्मुख है। भुनेश और गौरव दोनों शिप्रा के विपरीत दिशा के सम्मुख है।