Comprehension Passage
निर्देश: दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
छह मित्र A, B, C, D, E और F हैं। हर एक को अलग-अलग रंग पसंद हैं - लाल, नीला, काला, पीला, सफेद और हरा। वे अलग-अलग टेस्ट सीरीज़ जैसे टेस्टबुक, अड्डा 247, प्रैक्टिस मॉक, ग्रेडअप, ऑलिव बोर्ड और महेंद्रा भी खरीदते हैं, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो।
D को पीला रंग पसंद है और महेंद्रा की टेस्ट सीरीज़ खरीदता है। C को न तो हरा और न ही सफेद रंग पसंद है। टेस्टबुक खरीदने वाले व्यक्ति को नीला रंग पसंद है। न तो C और न ही E को टेस्टबुक पसंद है। F को काला रंग पसंद है। B ग्रेडअप की सीरीज़ खरीदता है। B को सफेद रंग पसंद नहीं है। E न तो अड्डा 247 और न ही प्रैक्टिस मॉक की टेस्ट सीरीज़ खरीदता है। काला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति प्रैक्टिस मॉक की सीरीज़ नहीं खरीदता है। ऑलिव बोर्ड की टेस्ट सीरीज़ खरीदने वाले व्यक्ति को सफेद रंग पसंद है।निम्नलिखित में से कौन टेस्टबुक की टेस्ट सीरीज़ खरीदता है?
1
A
2
B
3
C
4
F
5
E