इस प्रश्न के नीचे दो कथन "I" और "II" दिए गए हैं। आपको यह निर्णय करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं और उसके अनुसार सही विकल्प का चयन कीजिए।
माना एक थैले में गेंदों की कुल संख्या x है। तीन अलग-अलग रंगों की गेंदें, जैसे काली, सफेद और लाल हैं। (x - 1) की गणना कीजिए।
कथन I: एक काली गेंद प्राप्त करने की प्रायिकता 1/6 है, एक लाल गेंद प्राप्त करने की प्रायिकता 1/6 है और एक सफेद गेंद प्राप्त करने की प्रायिकता 2/3 है।
कथन II: यदि एक सफेद गेंद खो जाती है, तो एक सफेद गेंद न मिलने की प्रायिकता 8/23 है और थैले में सफेद गेंदों की प्रारंभिक संख्या 27 से कम है।
1
कथन I में दी गई जानकारी अकेले उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
कथन II में दी गई जानकारी अकेले उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
या तो अकेले कथन I या कथन II में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ आवश्यक है।